प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाये जा रहे गरीब कल्याण सप्ताह के पाँचवें दिन रविवार को प्रदेश भर में महिला स्व-सहायता समूहों को ऋण वितरण के लिये क्रेडिट कैम्प कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जबलपुर में क्रेडिट कैम्प का जिला स्तरीय कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अशोक रोहाणी ने महिला स्व-सहायता समूहों को स्वीकृत ऋण राशि के चैक सौंपे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित जिले के 171 महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियाँ संचालित करने 2 करोड़ 10 हजार रुपये का ऋण प्रदान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर कर्मवीर शर्मा, सीईओ जिला पंचायत प्रियंक मिश्रा मौजूद थे। कलेक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्बोधन और हितग्राहियों से संवाद का सीधा प्रसारण भी किया गया।
जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामीण आजीविका मिशन श्वेता मेहतो ने बताया कि जिले में मिशन के अंतर्गत 5 हजार 50 सक्रिय समूहों का गठन किया गया है। इन समूहों में 57 हजार 368 महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। मिशन के अंतर्गत 2 हजार 72 समूहों को राशि 249.7 लाख रुपये चक्रीय निधि के रूप में तथा 841 समूहों को राशि 630.75 लाख रुपये सामुदायिक निवेश निधि के रूप जारी की गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/2-crore-given-to-women-self-help-groups-127738982.html
No comments:
Post a Comment