Sunday, September 20, 2020

कोरोना से मुक्ति के लिए 290 घरों में एक साथ डालीं आहुतियां

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इससे मुक्ति के लिए जिलेभर में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को 290 घरों में गायत्री यज्ञ कर कोरोना से मुक्ति के लिए आहुतियां डाली गईं।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक डॉ. कैलाश वर्मा ने बताया कि गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ उपासना अभियान से पर्यावरण का संरक्षण होता है। परिजनों से कोरोना मुक्ति के लिए प्रतिदिन यज्ञ करने का अनुरोध किया है। उधर गृहे-गृहे गायत्री यज्ञ अभियान में गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र से आहुति अर्पित की।
गायत्री परिवार के ठाकुरदास पवार व केशवराव दवंडे ने बताया कि ग्राम नगरकोट के 21 घरों में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नियमित साधना स्वाध्याय व पुरुषोत्तम मास में जप करने का संकल्प दिलाया। गायत्री परिवार के परिजन वर्षा काल में पौधरोपण अभियान चला रहे हैं। सभी परिजनों से एक-एक पौधा लगाने का अनुरोध किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/290-houses-put-together-for-liberation-from-corona-127738983.html

No comments:

Post a Comment