मंगलवार को 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिले में अब 1134 पॉजीटिव केस हो चुके हैं। इनमें जिले में 236 एक्टिव केस हैं। वहीं 875 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 20 नए संक्रमित मिले। इनमें 16 विदिशा के, 3 गंजबासौदा के और 1 मरीज सिरोंज का शामिल है।
सख्ती कम होने का ही कारण है कि अब लोग सोशल डिस्टेंस से लेकर मास्क लगाने में भी लापरवाही कर रहे हैं। यही कारण है कि 31 अगस्त को पॉजिटिव की कुल संख्या जहां 928 थी तो वहीं 8 सितंबर को यह 1134 तक पहुंच गई है। मतलब 8 दिन में जिले में 206 केस मिल गए हैं। इन आठ दिन में जिले में 206 केस मिले हैं लेकिन इनमें विदिशा के ही 77 हैं। विदिशा शहर में लगातार संक्रमण बढ़ रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/vidisha/news/20-new-infected-cases-236-active-cases-127700821.html
No comments:
Post a Comment