Sunday, June 14, 2020

महिला ने जहर खाया, इलाज के दौरान मौत

बदरवास क्षेत्र के सालौन गांव में 24 साल की नवविवाहिता ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक गोरखी (24) पत्नी राकेश पटेरिया निवासी सालौन ने शनिवार की दोपहर 3 बजे जहर खा लिया। पति राकेश घर पहुंचा तो गोरखी बेहोशी की हालत में पड़ी थी। इलाज के लिए तुरंत बदरवास अस्पताल लेकर पहुंचा। शनिवार की रात बदरवास से जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही गोरखी की मौत हो गई। जहर खाने के पीछे वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/woman-ate-poison-died-during-treatment-127411181.html

No comments:

Post a Comment