Monday, June 8, 2020

दोनों रिपोर्ट निगेटिव आने के बावजूद काेविड केयर सेंटर में कर दिया भर्ती

हमीदिया अस्पताल में बनाए गए काेविड केयर सेंटर काे काेराेना पाॅजिटिव मरीज नहीं दिए जा रहे हैं। यहां काॅन्टेक्ट हिस्ट्री के अाधार पर संदिग्ध मरीज भेजे जा रहे हैं, जाे क्वारेंटाइन सेंटर में रखे जा सकते हैं। रविवार काे सीएमएचओ कार्यालय की ओर से 39 मरीज यहां भर्ती कराए गए हैं, जाे पाॅजिटिव मरीजाें के संपर्क में आए थे। इनमें अधिकांश की दाे बार काेराेना जांच हाे चुकी है और रिपाेर्ट निगेटिव आई है। बावजूद इसके इनकाे अारजीपीवी क्वारेंटाइन सेंटर से यहां शिफ्ट किया गया है।
काेराेना पाॅजिटिव मरीजाें के लिए तीन स्तरीय व्यवस्था है। पहली, पाॅजिटिव मरीजाें काे काेविड केयर सेंटर में भर्ती किया जाना है। दूसरी, फर्स्ट काॅन्टेक्ट के लाेगाें काे क्वारेंटाइन सेंटर में रखा जाना। तीसरा, जिनके काेराेना पाॅजिटिव मरीज के संपर्क में अाने की अाशंका हाेती है उनके सैंपल लेकर उन्हें घर में ही क्वारेंटाइन किया जाना है। लेकिन, यहां ताे सीएमएचअाे ने फर्स्ट कांटेक्ट वाले मरीजाें काे हमीदिया में भर्ती कर दिया है।

क्वारेंटाइन सेंटर नहीं, सीधे अस्पताल भेजा

कांग्रेस नगर निवासी आदिल हसन ने बताया कि रविवार काे उनके परिवार के एक सदस्य की रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई है। इसके बाद दाेपहर में परिवार के 12 सदस्याें के सैंपल लिए गए, तब घर में क्वारेंटाइन करने की बात कही थी। शाम काे परिवार के अाठ लाेगाें काे हमीदिया में लाकर क्वारेंटाइन कर दिया।

हमीदिया अस्पताल केअधीक्षक डाॅ. एके श्रीवास्तव के मुताबिक, हमारे पास फर्स्ट काॅन्टेक्ट वाले लाेगाें काे भेजा गया है। इनकी स्क्रीनिंग कराई जा रही है, जिनकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाती है उनका इलाज किया जाएगा। जाे निगेटिव अाएंगे उन्हें क्वारेंटाइन के लिए अन्यत्र भेजने सीएमएचअाे काे पत्र लिखेंगे।

कहीं भी रख सकते हैं संदिग्ध मरीज

हमीदिया में ऐसे मरीजाें काे भेजा गया है जिनकी रिपाेर्ट निगेटिव है?
क्वारेंटाइन सेंटर में पाॅजिटिव मिले मरीजाें के संपर्क में आए लाेगाें काे भेजा गया है।
हमीदिया काेविड सेंटर है, वहां संदिग्ध मरीजाें काे क्याें भेजा गया है?
संदिग्ध मरीजाें काे किसी भी अस्पताल में रखा जाता सकता है, इसलिए वे हमीदिया अस्पताल भेजे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Despite both reports coming negative, admitted to Cavid Care Center


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/despite-both-reports-coming-negative-admitted-to-cavid-care-center-127390735.html

No comments:

Post a Comment