कोरोना वायरस महामारी के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा टीकाकरण कार्य किया जा रहा है। इसके तहत कैच अप राउंड टीकाकरण कार्यक्रम चल रहा है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत आने वाले ग्रामों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी टीकाकरण से छूटी गर्भवती महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों को टीका लगा रहे हैं। कार्यक्रम के तहत सोमवार को मेडिकल ऑफिसर डॉ. पंकज शुक्ला के निर्देशन में नीली घुरक बस्ती में शिविर लगाया गया।
इसमें एएनएम अनीता खापरे, चंदा पाल, पूनम पटवा, एमपीडब्ल्यू राजकुमार ओझा ने बच्चों और गर्भवती माताओं को टीके लगाए।
इस दौरान गर्भवती माताओं और महिलाओं को विभिन्न बीमारियों से बचने की सलाह दी। साथ ही कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस रखने की सलाह दी। साथ ही उन्हें पौष्टिक आहार लेने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए भी सलाह दी। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंस का ध्यान रख कर टीके लगाए गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/ashoknagar/news/vaccines-to-pregnant-women-and-children-under-the-catchup-round-program-127365740.html
No comments:
Post a Comment