मंडी प्रशासन द्वारा असंवैधानिक रूप से उपज नीलामी गुरुवार से रविवार तक बंद कर दी गई। इस निर्णय को लेकर मंडी समिति पूर्व अध्यक्ष शंकर पटेल के नेतृत्व में कलेक्टर के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार मनोहर वर्मा को सौंपा गया। इसमें बताया गया कि बोवनी का समय नजदीक आ रहा है। किसान आर्थिक रूप से परेशान हैं। कारण समर्थन मूल्य पर बेची गई उपज का भुगतान एक माह बाद भी नहीं हो पा रहा है। ऐसे समय मंडी नीलामी बंद करना असंवैधानिक है। सदस्यों ने मांग की है कि शुक्रवार से निर्धारित समय पर नीलामी शुरू की जाए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वकील कुरैशी, दिनेश सोलंकी, सरपंच इंदर सिंह, भरत चौधरी, मुरलीराम आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/unhel/news/farmers-unhappy-to-close-auction-application-for-resumption-127401141.html
No comments:
Post a Comment