उद्योगपतियों ने बिजली बिल में फिक्स चार्ज जुड़ने पर सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने आपत्ति दर्ज कराई। औद्योगिक संगठनों के साथ खेल प्रशाल में हुई बैठक में उद्योगपति बोले कि जितनी खपत हुई है, उस आधार पर ही बिल लिया जाए और लॉकडाउन अवधि के फिक्स चार्ज को लेकर राहत दें।
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्री मप्र की ओर से प्रमोद डाफरिया व योगेश मेहता ने कोविड दौर की लिक्विडिटी स्कीम में बैंकों के स्टाम्प ड्यूटी चार्ज को गलत बताते हुए श्रम कानूनों में सुधार की जरूरत बताई। लघु उद्योग भारती के महेश गुप्ता ने केंद्र सरकार के सूक्ष्म, लघु की परिभाषा में हुए बदलाव पर आपत्ति ली। पीथमपुर औद्योगिक संगठन के डॉ. गौतम कोठारी ने कहा कि इंडस्ट्री के 1600 करोड़ का वैट रिफंड बकाया है, वह दिया जाए। नेचुरल गैस पर टैक्स अधिक है, इसे कम किया जाए। सीएम ने इस पर कहा कि वे हर सोमवार ऑनलाइन या अन्य माध्यम से एक घंटे उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। बैठक में सीएम ने 2015 से 2018 के बीच के प्रोजेक्ट की जानकारी ली। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने रिमोट से वाटर प्रोजेक्ट, अतुल्य पार्क, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का उद्घाटन भी किया।
सुविधा: जिसका जीरो कारोबार वह केवल एसएमएस से पांच मिनट में भर देगा जीएसटी रिटर्न
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/industrialists-told-cm-take-as-much-electricity-bill-as-you-consume-127390797.html
No comments:
Post a Comment