Friday, June 12, 2020

ग्रामीणों ने अपने खर्च से सुधारा एक किलोमीटर का रास्ता

ग्राम गुरूखेड़ी के 10 किसानों ने गांव से नदी की ओर जाने वाला करीब एक किलोमीटर रास्ता आपस में राशि इकट्ठी करके
गत दिवस सुधराया।
जानकारी के अनुसार गुरूखेड़ी से नदी की ओर जाने वाला रास्ता कच्चा होने के साथ ही बारिश के दिनोें में बहुत खराब हो जाता है। गत वर्ष अतिवर्षा के कारण रास्ता इतना खराब हो गया था कि ग्रामीणों को वहां से निकलने पर भी परेशानी होने लगी। गांव के गोकुल प्रसाद मालवीय, आगर के दीपक अजमेरा, संजय अजमेरा, मोतीलाल, मदनलाल, दुलाराम, कैलाशचंद्र, रमेश मालवीय आदि ने आपस में चंदा इकट्ठा करके 15 ट्रैक्टर ट्राली व 15 डंपर लगाकर रास्ते पर मुरम डलवाई। इससे रास्ता अब आने-जाने जैसा हो गया। गोकुल प्रसाद मालवीय ने बताया रास्ता ठीक कराने के लिए जनप्रतिनिधि व पंचायत को भी हम आवेदन दे चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Villagers improved one kilometer road at their expense


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/villagers-improved-one-kilometer-road-at-their-expense-127404544.html

No comments:

Post a Comment