Monday, June 8, 2020

केस दर्ज होने के बाद भी पूर्व प्रदेश मंत्री की गिरफ्तारी नहीं

सोशल मीडिया पर मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष को अपशब्द कहने वाला वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री श्रेष्ठा जोशी का फिर मामला गर्माया। जोशी के खिलाफ अजाक थाना पुलिस ने केस दर्ज भी किया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से घट्टिया के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष लाखनसिंह चौहान ने एसपी मनोज सिंह से शिकायत की। उन्हें बताया केस दर्ज होने के बाद श्रेष्ठा जोशी ने कई बार धमकी दी लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। एसपी ने कहा मामले की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/no-arrest-of-former-state-minister-even-after-case-registration-127390825.html

No comments:

Post a Comment