Saturday, June 13, 2020

मृत महिला के परिजन भी मिले संक्रमित, मोहल्ला सील

शुक्रवार को नगर परिषद पाटन के वार्ड क्रमांक 6 में कोरोना के कारण से 70 वर्षीय महिला की मौत और उनके 49 वर्षीय पुत्र के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को उनके पिता, पत्नी, दो बच्चों और भाई को भी कोरोना जबलपुर विक्टोरिया में भर्ती किया गया। उनमें भी इसके आंशिक लक्षण दिखाई दिए थे। वहीं मामला सामने आने के बाद संक्रमित के निवास के आसपास के क्षेत्र को सील कर दिया गया है। एहतियात बरती जा रही है।
डॉक्टर भी क्वारंटीन
बताया गया है कि कोरोना संक्रमित निकले लोगों का इलाज कर रहे डॉक्टर को भी घर में क्वारंटीन किया गया है। इंजेक्शन लगाने वाले कंपाउंडर एवं उनकी किराने की दुकान में काम करने वाले 6 लोगों को बालक छात्रावास पाटन में ही क्वारंटीन किया गया है। यह जानकारी पाटन बीएमओ डॉ आदर्श विश्नोई ने दी। इसके साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि इनकी किराने की दुकान बहुत चलती थी। लगभग पूरी तहसील के लोग यहाँ से सामान लेकर जाते थे इसलिये संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों को घर में रहने की सलाह दी। आज रविवार को पाटन पूर्ण लॉक डाऊन रहेगा।

बरगी क्षेत्र के 514 लोगों के लिए
सैंपल, सभी की रिपोर्ट नेगेटिव
बरगी नगर । विकास खंड बरगी के अंतर्गत 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से जहां क्षेत्र में एक ओर दहशत का माहौल था । विकासखंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश राज ने बताया कि पूर्व में क्वारंटीन किए गए व्यक्तियों और संदिग्धों के लिए गए सभी सैंपल में से सभी लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से बरगी स्वास्थ्य अमले तथा बरगी की जनता ने राहत की सांस ली है । बरगी स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी तक 2297 व्यक्तियों को होम क्वारंटीन करते हुए 1937 व्यक्तियों को मुक्त किया गया है इसी के साथ-साथ 294 व्यक्तियों को संस्थागत क्वारंटाइन करते हुए 81 व्यक्तियों को मुक्त किया गया है। शुक्रवार को 514 व्यक्तियों के सैंपल लिए गए जिनमें से चार पॉजिटिव आने के बाद सभी सैंपल नेगेटिव आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dead woman's family also found infected, Mohalla seal


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/dead-womans-family-also-found-infected-mohalla-seal-127408080.html

No comments:

Post a Comment