Sunday, June 14, 2020

सिंध नदी में छलना लगाकर रेत निकाल रहा माफिया

जिले की कोलारस तहसील क्षेत्र में इन दिनों अवैध उत्खनन जोरों पर चल पड़ा है। नदी में ट्रैक्टर ट्रॉली उतार कर दिनभर अवैध उत्खनन चलता रहता है। खास बात यह है कि नदी में रेत खनन के दौरान छलने का उपयोग किया जा रहा है। ट्रॉली में ही छलना लगाकर रेत छानी जा रही है। खनिज विभाग की तरफ से रविवार को भी सिंधु नदी में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए कोई नहीं पहुंचा। बता दें कि कॉलेज क्षेत्र में नदी से रेत निकालने के लिए ईटीपी जारी नहीं हो रही है। यहां फर्जी रसीद काट कर प्रति ट्रॉली 1 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mafia taking out sand by cheating in Sindh river


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/mafia-taking-out-sand-by-cheating-in-sindh-river-127411171.html

No comments:

Post a Comment