शहर के समाजसेवी और व्यवसायियों ने एसडीएम कार्यालय पहुंच एसडीएम आशीष तिवारी आईएएस का मालाएं पहनाकर स्वागत किया। शहर के लोगों ने एसडीएम को बताया कि उनका भले ही ग्वालियर स्थानांतरण हो गया है, लेकिन उनके द्वारा कोरोना सेवाकाल के समय में की गई सेवा और प्रशासनिक व्यवस्था को कस्बे के नागरिक कभी भूलेंगे नहीं। इस दौरान लोगों ने उन्हे शॉल श्रीफल भेंटकर बेहतर प्रशासन के लिए उनका अभिनंदन कर उनके अच्छे कार्यकाल को सदैव याद रखने की बात कही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/social-workers-honored-sdm-by-reaching-office-127404619.html
No comments:
Post a Comment