महामारी को लेकर इस बार जिले में भी योग दिवस पर सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे। जिला शाला क्रीड़ा अधिकारी बी.सी. कटारिया ने बताया कि भारत सरकार आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा विभाग द्वारा बीते वर्षों की भांति इस साल भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित किया जाएगा। लेकिन संक्रमण के कारण योग प्रदर्शन कार्यक्रम सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपने घर पर ही रहकर संपूर्ण प्रदेश में एक ही समय पर स्वेच्छिक रूप से आयोजित किया जाना है। इसके साथ खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने भी अपने खिलाड़ियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर घर पर रहकर योग की गतिविधियों में हिस्सा लें। यह आयोजन स्वेच्छिक है। अस्वस्थता की स्थिति में आयोजन में सहभागिता नहीं करें। योग दिवस पर योग एवं प्राणायाम करने का मुख्य उद्देश्य शहरवासियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना। लॉकडाउन के कारण लंबे समय से हुए तनाव से मुक्ति के लिए योगाभ्यास किया जाना।
पूर्व योगाभ्यास हेतु सोशल मीडिया से मिलेगी मदद
मलखंभ और योग प्रशिक्षक योगेश मालवीय बताते हैं कि आयुष मंत्रालय द्वारा विभिन्न माध्यम जैसे यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम आदि पर सामान्य योग प्रोटोकॉल के संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई गई है। योग कार्यक्रम के दौरान किए जाने वाले योगासनों के बारे में एक कॉमन प्रोटोकाल निर्धारित करते हुए इस बारे में एक ई-बुक एवं वीडियो तैयार किए गए हैं, जिसे yoga.ayush.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।
योगा प्रोटोकाल सुबह 7 से 7.45 बजे तक रहेगा
जिला क्रीड़ा अधिकारी कटारिया ने बताया दूरदर्शन एवं अन्य माध्यमों से निर्धारित समय प्रातः 7 से 7:45 बजे तक प्रसारित होगा। इस अवधि में जनप्रतिनिधि, आमजन, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट, विभिन्न योग संस्थाओं के सदस्य, अभिभावक इत्यादि योग कार्यक्रम घर पर ही कर सकेंगे। कटारिया ने बताया कि कहीं भी सामूहिक आयोजन नहीं होंगे। ऐसे में शहरवासी और विद्यार्थी योगा की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/shajapur/news/there-will-not-be-any-mass-event-this-time-on-yoga-day-127425287.html
No comments:
Post a Comment