कोरोना से ठीक हुए मिल्कीपुरा निवासी 72 वर्षीय वृद्ध को अमलतास अस्पताल की एंबुलेंस घर की बजाय बीच रास्ते में क्षीरसागर पर छोड़कर चली गई। ऐसे में बीपी व शुगर से ग्रसित उक्त वृद्ध हांफते-हांफते घर पहुंचे।
मिल्कीपुरा निवासी व्यक्ति ने बताया उनके 72 वर्षीय पिता को कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अमलतास अस्पताल में भर्ती किया था। अब निगेटिव आने पर शुक्रवार को डिस्चार्ज किया जाना था पर हमें सूचना नहीं दी। शाम साढ़े पांच बजे पिता को अमलतास की एक एंबुलेंस क्षीरसागर मैदान के पास छोड़कर चली गई। इस बीच पिता ने ही हमें मोबाइल से कहा था वे ठीक होकर घर लौट रहे हैं। उन्हें भी नहीं मालूम था कि उन्हें घर तक नहीं छोड़ा जाएगा। बेटे ने मामले में कोतवाली सीएसपी पल्लवी शुक्ला से मौखिक रूप से आपत्ति व शिकायत दर्ज करवाई है। इस पर सीएसपी ने भी कड़ी नाराजगी जताते हुए मामले की जांच का भरोसा दिलाया है। उन्होंने क्षेत्र की आरआरटी टीम से समन्वय कर व अमलतास अस्पताल प्रबंधन से चर्चा कर मामले की जांच के निर्देश कोतवाली टीआई को दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/the-ambulance-left-the-old-man-recovering-from-corona-127428273.html
No comments:
Post a Comment