Tuesday, June 16, 2020

नाबालिग की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोला-मिलने से मना किया था

कोतवाली थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में शौच करने गई नाबालिग लड़की की चाकू घोपकर एक युवक ने हत्या कर दी थी। वह युवक कोई और नहीं बल्कि घर के सामने रहने वाला लड़का था। आरोपी नाबालिग से एक तरफा प्यार करता था, लड़की उससे मिलने नहीं आ रही थी। जिस दिन लड़की के घर में शादी थी, उसी दिन युवक ने मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने नाबालिग की हत्या करने वाले आरोपी को 24 घंटे में पकड़ लिया।
कोतवाली टीआई अनिल मौर्य ने बताया कि मदनपुर गांव में रहने वाले गोविंद लोधी की बेटी गायत्री लोधी उम्र 15 वर्ष सोमवार सुबह रिश्तेदारों के साथ खेत में शाैच करने गई थी। इसी दौरान घर के सामने रहने वाला रूप सिंह लोधी पहले से खेत पर घात लगाए खड़ा था।
शौच के दौरान रूप सिंह ने पीछे से गायत्री को पकड़ लिया और पेट में चाकू से कई वार कर दिए। जिससे मौके पर ही नाबालिग की मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरूकर दी थी। मंगलवार सुबह आरोपी रूप सिंह लोधी एक टैक्सी में बैठकर उत्तरप्रदेश ललितपुर जा रहा था। तभी पुलिस को सूचना मिलते ही घेराबंदी कर सीमा से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल लिया। आराेपी रूप सिंह ने बताया कि गायत्री से प्यार करता था। उसे मिलने के लिए बुलाया था, लेकिन वह बात नहीं करती थी। मिलने से मनाकर देने पर गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी द्वारा चचेरी बहन की शादी के दिन घटना को अंजाम देने पर घर में खुशी के बीच मातम छा गया था। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संदीप सोनी, आरक्षक अरविंद, बृजपाल, सतीश, संजय, कैलाश, आशीष शामिल थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The accused who murdered the minor was arrested, refused to meet


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/tikamgarh/news/the-accused-who-murdered-the-minor-was-arrested-refused-to-meet-127418450.html

No comments:

Post a Comment