Friday, June 12, 2020

बच्चे के लिए बिस्किट लेने को लेकर दंपती में हुआ विवाद, पत्नी ने खाया जहर, माैत

थाना क्षेत्र के गड़ारी गांव में रहने वाली एक नवविवाहिता ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन करके जान दे दी है। पति-पत्नी का विवाद बच्चे के लिए बिस्किट लेने को लेकर दोनों के बीच हुआ।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। गड़ारी गांव में रहने वाले पति महेंद्र रैकवार और पत्नी सुनीता रैकवार उम्र 22 वर्ष के बीच गुरुवार शाम को बच्चे के लिए बिस्किट लेने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लगी। सुनीता रैकवार ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे नवविवाहिता की मौत हो गई। पुलिस कहना है कि शव का पंचनामा बनाकर पीएम के लिए भेजा गया। मामला विवेचना में लिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There was a dispute between the couple about taking a biscuit for the child, the wife ate poison, motherhood


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/palera/news/there-was-a-dispute-between-the-couple-about-taking-a-biscuit-for-the-child-the-wife-ate-poison-motherhood-127404551.html

No comments:

Post a Comment