Friday, June 19, 2020

केंद्र सरकार को देने के लिए जमीन चिह्नित

चंबल एक्सप्रेस वे (प्रोग्रेस-वे) के लिए राज्य सरकार ने भारत सरकार को सौंपी जाने वाली जमीन चिन्हित कर ली है। इसे जल्द ही केंद्र सरकार के सुपुर्द किया जाएगा। इसी को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बीच बैठक हुई। इसमें अफसरों ने बताया गया कि चंबल प्रोग्रेस-वे से ग्वालियर-चंबल के आसपास की 309 किमी जगह का विकास होगा।

तोमर ने बताया कि वे इस हफ्ते केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर प्रक्रियाओं को गति देने के प्रयास करेंगे। ग्वालियर शहर में गर्मियों में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए चंबल नदी से पानी लेने, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल व्यवस्थाएं करने, औषधीय पार्क के विकास, बीहड़ विकास योजना आदि कई मसलों पर बात हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/land-to-be-given-to-central-government-127428363.html

No comments:

Post a Comment