Wednesday, June 17, 2020

मिस्त्री के सूने मकान का ताला तोड़कर चोर ले उड़े सामान

शहर के अर्जुननगर इलाके की अयोध्या बस्ती में मिस्त्री के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने सामान चाेरी कर लिया। इस दाैरान मकान मालिक परिवार सहित साड़ू भाई के यहां गए थे।
गंज टीआई सुरेश सोलंकी ने बताया मिस्त्री का काम करने वाले रजनीकांत मालवीय रविवार को परिवार सहित बिसनूर गांव साडू भाई के यहां गए हुए थे। इस दौरान चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी कर ली। बुधवार सुबह उनके मकान का ताला खुला देखकर पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। घर पहुंचने पर सामने का ताला टूटा हुआ था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। टीआई सुरेश सोलंकी ने बताया कि मकान मालिक द्वारा सोने व चांदी के सामान सहित नकदी चोरी होने की आशंका जताई है। मकान मालिक द्वारा करीब एक लाख की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/betul/news/the-thief-broke-the-lock-of-the-house-of-the-mistress-and-took-away-the-goods-127421691.html

No comments:

Post a Comment