मनावर पुलिस ने नगर में एक युवा को तहसीलदार लिखी प्लेट अपने चार पहिया वाहन पर लगाकर घूमते पकड़ा है। नगर के व्यवसायी रिद्बेश अग्रवाल को अपनी कार पर तहसीलदार की प्लेट लगाकर घूमते पाया। मनावर पुलिस द्वारा तहसीलदार की प्लेट निकलवा कर तुड़वाई गई।
युवा व्यवसाई जो कोरोना काल में नगर के वरिष्ठ अधिकारियों को पीपीई कीट सैनिटाइजर आदि बांट रहा था तथा उसके द्वारा धार तक पीपीई किट बांटे गए थे। लॉकडाउन में जब सभी वाहन बंद थे तब अधिकारियों की ही गाड़ियां आना-जाना कर रही थी। शायद इसी उद्देश्य को लेकर गाड़ी में प्लेट लगी हुई थी।
4 दिन पूर्व वाहन चेकिंग के दौरान कार (एमपी 09 डब्ल्यूसी 4348) जिस पर आगे एक नंबर प्लेट लगी थी। उस पर लाल कवर लगा हुआ था। पुलिस द्वारा जब कवर हटाया गया तो उस पर तहसीलदार लिखा हुआ था। एसआई सुशील यदुवंशी ने 500 रुपए का चालान बनाया गया। रिद्बेश अग्रवाल का कहना है कि मेरे द्वारा जिससे गाड़ी खरीदी गई थी प्लेट उसी समय की लगी हुई है। उस पर कवर लगा हुआ था मेरे द्वारा गाड़ी का कहीं दुरुपयोग नहीं किया जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/police-caught-a-young-man-walking-on-the-plate-with-a-tehsildar-police-caught-127397594.html
No comments:
Post a Comment