Tuesday, June 16, 2020

अनलॉक में भी रोज 700 लोगों को भोजन वितरण

कोरोना महामारी के चलते 1 जून से लॉकडाउन पूरे प्रदेश के साथ उज्जैन में भी खोला गया। इसके बाद से ही शहर की अधिकांश स्वयंसेवी संस्थाओं ने भोजन वितरण व्यवस्था को विराम दे दिया है लेकिन चामुंडा माता मंदिर की भोजनशाला अभी भी पूर्व अनुसार ही संचालित की जा रही है। यहां अभी भी रोज 600 से 700 गरीबों व निराश्रित को भोजन वितरण किया जा रहा है।
समिति के सदस्यों ने संकट के समय भी जरूरतमंदों के घर तक पहुंचकर सेवा दी। खुद की परवाह किए बगैर हर दिन भोजन के पैकेट और हलवा पहुंचाने के साथ ही सूखा राशन, मास्क, चाय और बच्चों के लिए कन्फेक्शनरी भी बांटी। समाजसेवी राजेंद्र शाह ने बताया चामुंडा माता मंदिर के संयोजक पं. शरद चौबे के मार्गदर्शन में 23 मार्च लॉकडाउन के पहले दिन से ही चामुंडा माता मंदिर भक्त समिति द्वारा 250 भोजन के पैकेट बनाकर वितरण करना शुरू किया। लॉकडाउन-2 में दो रोज 2400 से 3000 भोजन के पैकेट वितरित किए। लॉकडाउन-3 और 4 में भी लगातार भोजन वितरण किया। लॉकडाउन-1 से अब तक समिति ने 1 लाख 45 हजार भोजन पैकेट, 500 सूखी राशन सामग्री किट, 7000 मास्क, 1600 लीटर दूध की वैदिक चाय, बच्चों के लिए 1 हजार पैकेट कुरकुरे, बिस्किट, चॉकलेट, टॉफी सहित फलों कावितरण किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/unlocked-food-delivery-to-700-people-daily-127418436.html

No comments:

Post a Comment