Wednesday, June 17, 2020

सरकार : पूरी क्षमता से चलाई जाएं बसें, ऑपरेटर : पहले 4 माह का टैक्स माफी कीजिए

करीब 3 माह से बंद बस के संचालन को प्रमुख सचिव गृह ने मंगलवार को मध्यप्रदेश में पूरी क्षमता के साथ संचालन की हरी झंडी दे दी, लेकिन बस संचालक लॉकडाउन की अवधि में बस बंद रहने के कारण 4 महीने का टैक्स माफ करने की बात कह रहे हैं। बस ऑपरेटरों का कहना है कि मांग पूरी हाेने पर ही वे बसों का संचालन करेंगे। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने डीटीओ जगदीश भील को बस ऑपरेटरों से बैठक कर बसों के निर्देश पर डीटीओ ने बुधवार को बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष को बसों के संचालन के लिए पत्र भेजा।
सरकार ने 25 मार्च से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद कर रखा था, मंगलवार को प्रमुख सचिव गृह एसएन मिश्रा ने मध्य प्रदेश के सभी कलेक्टरों को पत्र जारी किया, इसमें लिखा कि बस ऑपरेटर पूरी क्षमता के साथ बसों का संचालन कर सकते हैं। मध्यप्रदेश में इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के सभी जिलों में 30 जून तक यात्री बसों का संचालन 50% क्षमता के साथ किया जाएगा। इसके अलावा दूसरे राज्यों में बसों का संचालन 30 जून तक बंद रहेगा। जिले में बस ऑपरेटर अभी बसों के संचालन के पक्ष में बिल्कुल नहीं है ऐसा करने से उन्हें आर्थिक नुकसान का अंदेशा है वे अपनी लंबित मांगे पूरी होने के बाद ही बसों के संचालन की बात कह रहे हैं।

बस नहीं चली ताे टैक्स क्याें जमा करें

जिले में करीब 150 बसें विभिन्न रूट पर चलती हैं यह सभी बसें निजी हैं। इस कारण इनका संचालन बस ऑपरेटर अपनी मर्जी से करते हैं, अभी भी यही स्थिति बनी है जब तक सरकार उनकी मांग नहीं मानेगी तब तक वे बस संचालन नहीं करेंगे। ऐसे में अभी यात्रियों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। बस ऑपरेटरों का कहना है कि वे 50% क्षमता के साथ बस चलाने को तैयार हैं, लेकिन इसके एवज में होने वाला घाटा सरकार वहन करे, ऑपरेटरों का यह भी कहना है कि जब 4 महीने बस नहीं चली तो वे उसका टैक्स क्यों भरें।

बस नहीं चली ताे टैक्स कहां से भरें
4 महीने से बसों का संचालन नहीं हुआ ऐसे में टैक्स कहां से भरें। सरकार किराया भी नहीं बढ़ाने देगी, हाल ही में डीजल-पेट्रोल के दाम भी बढ़े हैं, ऐसे में जब तक मांग पूरी नहीं होगी, बसों का संचालन नहीं कर पाएंगे।
भूपेश पटेल, अध्यक्ष, बस ऑनर्स एसोसिएशन, हरदा
एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र भेजा है
कलेक्टर के निर्देशानुसार बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष को बुधवार को पत्र भेजा है।
जगदीश भील, डीटीओ, हरदा

डीटीओ को बस ऑपरेटरों से बात कर बस संचालन के लिए कहा है
प्रमुख सचिव गृह और परिवहन विभाग के पत्र के आधार पर डीटीओ को बस ऑपरेटरों से बात कर बस संचालन के लिए कहा है।

अनुराग वर्मा, कलेक्टर, हरदा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Government: Buses run at full capacity, Operator: First 4 months tax apology


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/government-buses-run-at-full-capacity-operator-first-4-months-tax-apology-127421697.html

No comments:

Post a Comment