Friday, June 19, 2020

रात में एक और दिन में आधा डिग्री बढ़ा तापमान, कोई नया सिस्टम नहीं होने से अगले 4-5 दिन तेज बारिश के आसार कम

शहर में बीते 24 घंटों के भीतर तेज हवा ने लोगों को थोड़ी राहत तो दी लेकिन इसके बावजूद दिन और रात में तापमान बढ़ने से उमस बनी रही। नया सिस्टम नहीं होने से अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश के आसार कम हैं। दिन में तेज धूप के साथ हल्के बादल छाए रहे। शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। गुरुवार-शुक्रवार की रात न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने उज्जैन संभाग के कुछ जिलों में शनिवार को गरज चमक के साथ बूंदाबांदी व बारिश का पूर्वानुमान लगाया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/temperature-rises-by-half-a-degree-at-night-and-in-day-there-is-no-chance-of-heavy-rain-for-next-4-5-days-due-to-no-new-system-127428310.html

No comments:

Post a Comment