Thursday, June 11, 2020

आईडीए के 3.5 करोड़ के प्लॉट डेवलपमेंट का विवाद सुलझा

वेलोसिटी टॉकीज के पास विकसित किए जा रहे प्लॉट का विवाद सुलझने के बाद आईडीए ने यहां फिर काम शुरू कर दिया है। आईडीए सीईओ विवेक श्रोत्रिय ने बताया विधायक महेंद्र हार्डिया ने इस निर्माण को लेकर आपत्ति ली थी, जिसके बाद यहां का काम रोक दिया था। विधायक को इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया कि सारा काम वैधानिक तरीके से किया जा रहा है। तब उन्होंने काम शुरू करने का कहा।

दरअसल, रहवासियों ने पूर्व पार्षद संजय कटारिया को शिकायत की थी कि सड़क मास्टर प्लान में 30 मीटर चौड़ी है। इसके पास बहने वाला नाला 12 मीटर चौड़ा है। आईडीए यहां नाला छोटा करने के साथ रोड की चौड़ाई भी कम कर रहा है। दूसरी तरफ सीईओ का पक्ष था कि यहां पर आईडीए का प्लॉट है, जिसका मूल्य 3.5 करोड़ है। उसका ही डेवलपमेंट किया जा रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IDA's 3.5 crore plot development dispute settled


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/idas-35-crore-plot-development-dispute-settled-127401144.html

No comments:

Post a Comment