Sunday, June 14, 2020

अनजान मरीजों से बनाया खून का रिश्ता, 34 रक्तवीर संस्थाएं सम्मानित

श्याेपुर जैसे छाेटे से जिले में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति लाेगाें काे जागरूक करके अनजान मरीजों से खून का रिश्ता कायम रखकर इंसानियत काे जिंदा रखने वाली सामाजिक संस्थाओं का योगदान अनुकरणीय है। ऐसी संस्थाओंकाे सम्मानित करना वास्तव में विश्व रक्तदान दिवस काे सार्थक बनाता है। जिले में हर साल करीब ढाई हजार यूनिट खून स्वैच्छिक रक्तदान से एकत्र हाेता है। इस रक्तदान की बदौलत सैकड़ाे प्रसूताओं की जिंदगी बचती है जिन्हें डिलीवरी के वक्त ब्लड चढ़ाने की जरूरत रहती है। क्योंकि जिले में 77 प्रतिशत महिलाएं एनीमिया से ग्रसित हैं। समय पर ब्लड न मिलने पर उनकी जान आफत में पड़ जाती है।

यह बात मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.एआर कराेरिया ने कही। माैका था रविवार काे विश्व रक्तदान दिवस पर श्योपुर जेसीज की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का। काेराेना संक्रमणकाल में अयोजित इस शिविर में लाेगाेंं ने 13 यूनिट रक्तदान किया। इस दाैरान शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता अभियान एवं 15 जून 2019 से 14 जून 2020 की अविधि में शिविर लगाने वाली 34 संस्थाओं काे सम्मानित किया गया। काेराेना संक्रमणकाल काे देखते हुए समारोह करने के बजाय संस्थाओं के प्रतिनिधियों काे सीएमएचओ कराेरिया, सिविल सर्जन डॉ आरबी गोयल, लाइफ केयर सोसायटी के अध्यक्ष डॉ खेमचंद जैन ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

फकरूद्दीन ने 23वीं बार किया रक्तदान
विश्व रक्तदान शिविर के मौैके पर श्योपुर जेसीज एवं भारत स्काउट गाइड की साझा पहल पर जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें दाे घंटे के भीतर 13 यूनिट ब्लड संग्रहित हुआ। हर तीन माह में नियमित रक्तदान करने वाले फकरुद्दीन बोहरा ने 23वीं बार रक्तदान किया।

दैनिक भास्कर समूह सहित ये संस्थाएं हुईं सम्मानित
विश्व रक्तदान दिवस के मौैके पर जिले में पिछले एक साल में शहर, कस्बे और गांवों में रक्तदान शिविर का आयाेजन करने के लिए दैनिक भास्कर समूह, लाइफ केयर सोसायटी,मानव फाउंडेशन,शहीद भगत सिंह क्लब, सरदार गुलाबसिंह एवं रमाशंकर भारद्वाज ब्लड डोनेशन संस्था, श्रीकृष्ण सेवा समिति, स्वास्थ्य विभाग,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कराहल एवं विजयपुर, पुलिस लाइन,मानेश्वर सेवा समिति, जिला युवक कांग्रेस श्योपुर व विजयपुर, स्व. आजाद खान स्मृति सेवा समिति, युवा मित्र मंडल, अग्रवाल समाज सेवा समिति, स्व. ओमप्रकाश मीणा स्मृति सेवा समिति,जनपद पंचायत कराहल, स्व.जगदीश धाकड़ स्मृति सेवा समिति, प्रेस क्लब, विश्व हिन्दू परिषद,बजरंग दल, स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई,अखिल भारतीय बैरवा महासभा,कबीर संस्था समिति, राष्ट्रभक्त युवा संगठन, स्व.ज्योति प्रकाश सर्राफ स्मृति समिति,भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, पुष्पाश्री फाउन्डेशन,स्व.मुकेश गुप्ता स्मृति सेवा न्यास, स्व.मनोहर सुमन स्मृति सेवा समिति,सेवा भारती,सुरेन्द्र जाट मित्र मंडल,अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला विंग, जेसीआई, ब्लड डोनर्स मोटिवेटर ग्रुप को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Blood relations made with unknown patients, 34 blood organizations honored


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheopur/news/blood-relations-made-with-unknown-patients-34-blood-organizations-honored-127411225.html

No comments:

Post a Comment