Saturday, June 13, 2020

क्षेत्र-2 के पार्षद बोले- हमारे यहां टंकियां 2 मीटर ही भरती हैं, अफसर नहीं लेते सुध

विधानसभा क्षेत्र दो के सभी पार्षद शनिवार को विधायक रमेश मेंदोला के साथ निगमायुक्त से मिले। उन्होंने बारी-बारी से पानी और ड्रेनेज की समस्या गिनाते हुए अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।
पार्षदों ने निगमायुक्त प्रतिभा पाल को बताया कि हमारे क्षेत्र में कोई भी टंकी दो-तीन मीटर से ज्यादा नहीं भर पाती। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण लोग जनप्रतिनिधियों से ही नाराज रहते हैं। अधिकारियों को बार-बार बताने के बाद भी कोई असर नहीं होता। यह समस्या पांच साल से है। दूसरी समस्या ड्रेनेज की है। जब से नर्मदा प्रोजेक्ट वालों के पास यह जिम्मेदारी आई है, तब से ही समस्या आने लगी है।
ड्रेनेज की सफाई और नई लाइन डालने का काम भी नहीं किया जा रहा है। बारिश में पानी निकलने की समस्या आएगी। वहीं जो फाइलें तैयार हैं, अधिकारी उन्हें भी मंजूरी नहीं दे रहे हैं।

निगमायुक्त ने कहा- जल्द दूर कर देंगे समस्या

निगमायुक्त ने कहा- पानी के लाइन के काम अधूरे हैं। चार-पांच साल से काम अटके हैं। पानी और ड्रेनेज की समस्या को लेकर बात हुई है। हम उन्हें प्राथमिकता से कराएंगे। मुख्य रूप से डिस्ट्रिब्यूशन लाइन की समस्या है। हमने तय किया है कि छोटी लाइन की जो समस्या है, उसे दूर करेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Councilor of area-2 said - tanks fill only 2 meters, we do not take officers


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/councilor-of-area-2-said-tanks-fill-only-2-meters-we-do-not-take-officers-127408099.html

No comments:

Post a Comment