Wednesday, June 17, 2020

नर्मदा से रेत चुराकर छिपाने वाले 10 लोगों पर चाेरी का केस भी दर्ज

नर्मदा नदी से चुराकर अधिकारियों की नजर से बचाने छिपाकर रखी 517 घनमीटर रेत एक दिन पहले टीम ने जब्त की थी। इसी मामले में दूसरे दिन 10 रेत माफिया के खिलाफ चाेरी का केस दर्ज हुआ है। हंडिया थाने में खनिज निरीक्षक संजय सोलंकी ने बुधवार काे रेत चाेरी की 9 और टिमरनी थाना में एक एफआईआर दर्ज कराई। इसमें 3 मनाेहरपुरा, 5 सुरजना, 1 अजनई और एक गाेयत का रेत चोर शामिल है। इधर, एक सप्ताह में सभी रेत चोरों के खिलाफ एडीएम काेर्ट से मामला पेश किया जाएगा। इसके लिए कार्रवाई शुरू हाे गई है। मंगलवार राजस्व व खनिज विभाग की टीम ने मनाेहरपुरा, सुरजना, अजनई व गाेयत में 10 रेत चोरों के यहां कार्रवाई की थी।
इनके खिलाफ हुई एफआईआर: दुलीचंद पिता पन्नालाल कीर मनोहरपुरा, गोविंद गुरूबक्श कीर मनोहरपुरा, बबलू प्रहलाद कीर मनोहरपुरा, भगतराम सालकराम कीर सुरजना, गंगाराम रामसिंग कीर सुरजना, मनोहर सिंह अमरसिंह कीर सुरजना, शिवनारायण नर्मदाप्रसाद सुरजना, मंगलेश ज्ञानदास सुरजना, जयनारायण रामविलास कीर अजनई, जितेंद्र नारायण जाट गाेयत के खिलाफ हंडिया थाने में रेत चाेरी का प्रकरण दर्ज कराया है।

एडीएम काेर्ट में एक सप्ताह में प्रकरण पेश करना है
नर्मदा नदी से रेत चुराकर स्टाॅक करने वाले 10 माफिया के खिलाफ चोरी के मामले हंडिया और टिमरनी थाना में दर्ज कराए हैं। एडीएम काेर्ट में एक सप्ताह में प्रकरण पेश किए जाएंगे।
- ओपी बघेल, जिला खनिज अधिकारी, हरदा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/a-case-of-chari-was-also-filed-against-10-people-who-stole-sand-from-narmada-127421725.html

No comments:

Post a Comment