Tuesday, June 16, 2020

कोरोना का डर, 108 छात्र-छात्राएं नहीं देने आए परीक्षा

कक्षा 12वीं के शेष विषयों की परीक्षा लगातार जारी बनी हुई है। मंगलवार को 3 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने 26 केंद्रों पर दो विषयों की परीक्षा दो पालियों में दी। जबकि कोरोना के डर से 108 छात्र-छात्राएं परीक्षा देने नहीं आए। वहीं केंद्रों में परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
मंगलवार की सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अर्थशास्त्र पेपर की परीक्षा 15 केंद्रों पर कराई गई। इसमें 249 परीक्षार्थी थे, इनमें से 240 परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी। इसमें परीक्षा में 9 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहें। यहां परीक्षार्थियों को केंद्रों पर सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए एक बैंच छोड़कर बैठाया गया। इसके साथ ही दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक क्रॉप प्रोडक्शन एवं हार्टिकल्चर विषय की परीक्षा 26 केंद्रों पर आयोजित की गई। इस परीक्षा में 2822 में से 2723 ने परीक्षा दी। जबकि 99 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी जा रही है तो केंद्रों को दो बार सेनेटाइज किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/sheour/news/fear-of-corona-108-students-did-not-come-for-exams-127418395.html

No comments:

Post a Comment