Thursday, June 11, 2020

ग्रीन जोन के यूरेका अस्पताल में मिला पॉजिटिव, 101 साल के बुजुर्ग संक्रमित

गुरुवार को ग्रीन जोन के यूरेका अस्पताल में भर्ती एक मरीज पॉजिटिव आया है। उसे कोविड अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया, लेकिन ये सूचना मिली कि बाकी मरीजों व नर्सों की जांच नहीं हुई है तो स्वास्थ्य विभाग ने रेपिड रिस्पॉन्स टीम को वहां भेजा। दो दिन पहले मेदांता अस्पताल में भी एक मरीज पॉजिटिव मिला था। सुखलिया क्षेत्र के नर्सिंग होम में भी ऐसी ही घटना सामने आई है।

बताते हैं कि ग्रीन जोन के अस्पतालों द्वारा निजी लैब में जांच करवाने से ऐसा हो रहा है। इधर, गुरुवार को जारी बुलेटिन में 50 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं, जबकि एक की मौत हुई है। इसी बीच, इंदौर में 101 साल के बुजुर्ग पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्हें अरबिंदो में भर्ती कराया है। छत्रीबाग क्षेत्र के निवासी ये बुजुर्ग संभवत: बीमारी की चपेट में आने वाले सबसे अधिक उम्र के मरीज हैं। अरबिंदो के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग प्रमुख डॉ. रवि डोसी ने बताया कि उन्हें तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ है। दिल की बीमारी पहले से ही है। फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा है। उनके बेटे को भी लक्षणों के आधार पर भर्ती किया है। गुरुवार को ही दो अस्पतालों से 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/eureka-hospital-in-green-zone-found-positive-101-year-old-infected-127401149.html

No comments:

Post a Comment