बुंदेलखंड कॉलेज की वायरोलॉजी लैब से सोमवार को 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इसमें 12 सदर, सद्भावना नगर मकरोनिया, संत रविदास वार्ड, बहेरिया, संत कवरराम वार्ड और मालथौन में एक-एक पॉजिटिव मिले हैं। वहीं 18 वें पॉजिटिव के रुप में बहेरिया निवासी युवक, की पुष्टि हुई है, जिसका खुलासा दैनिक भास्कर ने 24 मई के अंक में कर दिया था। इस हिसाब से अब शहर में पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 80 से बढ़कर 97 पर पहुंच गया है। जिसमें सिर्फ सदर क्षेत्र से ही 48 पॉजिटिवशामिल हैं, जो कि अब तक मिले कुल मरीजों का 50 फीसदी हिस्सा है। इसके अलावा करीब आधे शहर में संक्रमित लोग निकल चुके हैं।
सदर के 12 नए संक्रमितों में से छह 8 मुहाल के, अब तक 28 पॉजिटिव यहीं मिले : सदर में मिले 12 नए संक्रमितों में से 6 पॉजिटिव 8 मुहाल के हैं, इनमें निवासी 31 वर्षीय युवक सर्दी-खांसी और बुखार के चलते 21 मई को टीबी अस्पताल में भर्ती हुआ था, जहां उसकी जांच के लिए डॉक्टरों ने सैंपल लिया और रविवार देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। वहीं 32 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह कोरोना पॉजिटिव झोलाछाप से 6 मई को इलाज कराने सदर स्थित उसकी क्लीनिक पर पहुंचा था। झोलाछाप के पॉजिटिव होने की बातकर जब युवक ने अपनी जांच कराई तो वह भी पॉजिटिव निकाला। झोलाछाप से संक्रमित मरीज का यह 7 वां मामला है। इससे पहले 4 मरीज और पत्नी व बेटा भी झोलाछाप के संक्रमण का शिकार हो चुके हैं।
सदर मुहाल 8 के निवासी 44 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन्होंने तेज बुखार के चलते 17 व 18 मई को भगवानगंज स्थित एमबीबीएस डॉक्टर की क्लीनिक पर अपना इलाज कराया था। जिसके बाद बुखार कम न होने पर उन्होंने 21 मई को टीबी अस्पताल में अपनी जांच कराई और रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। यह वही डॉक्टर है, जो इनसे पहले मृतक पार्षद समेत सदर के 5 पॉजिटिव का इलाज कर चुके हैं। अब जाकर सोमवार को डॉक्टर की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। इसी मुहाल के निवासी 55 वर्षीय भी पॉजिटिव मिले हैं, वे स्कूल में शिक्षक हैं और उन्हें 3 दिन से सर्दी-खांसी की शिकायत थी। इसके अलावा 75 वर्षीय और 50 वर्षीय महिला शिक्षक भी पॉजिटिव मिली है, जो मुहल्ले के ही व्यक्ति द्वारा संक्रमित होने की बात सामने आई।
इंदौर से लौटी मालथौन की महिलाऔर बहेरिया का युवक संक्रमित
मालथौन निवासी 36 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला 20 मई को इंदौर से लौटी थी, जिसके बाद उन्हें तेज बुखार की शिकायत हुई। महिला की जांच 22 मई को टीबी अस्पताल में की गई। रविवार देर रात आई रिपोर्ट में महिला पॉजिटिव निकली। महिला के परिवार में 5 सदस्य हैं, जिन्हें आरआरटी द्वारा क्वारेंटाइन किया गया है। वहीं बहेरिया निवासी 25 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव मिला है। जो दो दिन पहले पॉजिटिव मिले युवक के संपर्क में था।
बीड़ी मजदूर और चाय की दुकान चलानेवाले भी संक्रमण का शिकार
संतरविदास वार्ड निवासी एक युवक को रविवार देर रात कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, लेकिन बीएमसी में शिफ्टिंग के पहले ही यह पॉजिटिव अस्पताल से भाग निकाला। मरीज के परिजनों का कहना था कि डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज किया है। लेकिन मरीज के अस्पताल से बाहर निकलते ही डॉक्टरों ने सूचना पुलिस को दी और आनन-फानन में मरीज को जिला अस्पताल के पास पकड़ा गया और उसकी शिफ्टिंग बीएमसी में की गई। मरीज को सर्दी-खांसी की शिकायत थी, जिसकी 21 मई को सैंपलिंग की गई थी। वहीं संतकंवरराम वार्ड का 30 वर्षीय बीड़ी मजदूर भी पॉजिटिव मिला है।
इनका नहीं मिला सोर्स : सदर मुहाल नंबर 14 निवासी 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह युवक रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करता है। युवक की न तो ट्रेवल हिस्ट्री है और न ही वह किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया। ऐसे में अब टीम द्वारा उसके परिवार अन्य 5 सदस्यों की जांच कर सोर्स का पता लगाया जा रहा है। वहीं 56 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये हाईकोर्ट में वकील हैं। पॉजिटिव मरीज की न तो कोई ट्रेवल हिस्ट्री है और न ही किसी पॉजिटिव के संपर्क में आने की बात सामने आई है। ऐसे में अब उनके परिवार में रहने वाले सदस्यों की जांच कर सोर्स का पता लगाया जा रहा है। इनके अलावा सदर निवासी 62 वर्षीय, 19 वर्षीय युवक और 41 वर्षीय अॉटो चालक पॉजिटिव मिले हैं। जिनके संक्रमण का सोर्स पता नहीं चल सका है। इसके अलावा 12 मुहाल निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग वार्ड के ही संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आकर पॉजिटिव हुए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/there-are-12-new-positives-in-sadar-a-total-of-48-50-of-sagar-patients-here-transition-spread-in-half-the-city-so-far-127341092.html
No comments:
Post a Comment