Thursday, May 28, 2020

कई थानेदार इधर-उधर हुए, तीन चौकी प्रभारी भी बदले

जिले में प्रशासनिक कसावट लाने व कुछ थानेदारों के खिलाफ मिल रहीं शिकायतों को आधार मानकर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने करीब एक दर्जन से अधिक निरीक्षकों व उप निरीक्षकों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी किए गये आदेश में शहर के करीब आधा दर्जन थानेदार प्रभावित हुए हैं इनमें कुछ को देहात भेजा गया है तो कुछ को देहात से शहर के थानों की कमान सौंपी गयी है। जारी आदेश में तीन पुलिस चौकी प्रभारी भी बदले गये हैं।
सूत्रों के अनुसार करीब एक माह पूर्व जिले की कमान संभालने के बाद एसपी सिद्धार्थ बहुुगुणा ने अपनी टीम में फेरबदल किया है। जारी किए गये आदेश में प्रशिक्षु उपुअ सुश्री पूजा पांंडे को 3 माह के लिए भेड़ाघाट टीआई बनाया गया है।

वहीं उमेश तिवारी गोरखपुर से बरगी, संजय भलावी सिविल लाइन से गाेसलपुर, आसिफ इकबाल भेड़ाघाट से सिविल लाइन, नीरज वर्मा को लाइन से मदन महल, संदीप अयाची को मदन महल से शहपुरा, जगोतिन मरकाम को खमरिया से पुलिस लाइन, निरूपा पांडे को बेलखेड़ा से खमरिया, लक्ष्मण झारिया को चरगवाँ से चौकी प्रभारी बघराजी, कोमल सिंह बागरी को बघराजी से चरगवाँ, बस स्टेंड चौकी प्रभारी लक्ष्मी तिवारी को टीआई बेलखेड़ा व सउनि टेकचंद शर्मा को अधारताल थाने से बस स्टेंड चौकी प्रभारी बनाया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/many-police-stationers-moved-in-and-out-three-outposts-also-changed-in-charge-127351479.html

No comments:

Post a Comment