Wednesday, May 27, 2020

दिन दहाड़े व्यापारी की दुकान में घुसकर युवक ने लोहे की राड से किया हमला, हाथ में गंभीर चोट

मंगलवार की दोपहर दिन दहाड़े 3:30 बजे गढ़ाकोटा के मुख्य बाजार सराफा मंदिर स्थित कपड़ा व्यापारी अजय सिघई की दुकान में घुसकर एक युवक ने लोहे की राड से हमला कर दिया। जिससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आई।
पीड़ित ने थाना गढ़ाकोटा में युवक के खिलाफ मामला दर्ज। थाना गढ़ाकोटा में पदस्थ सब स्पेक्टर सतेन्द्र सिंह गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर नगर के मुख्य बाजार स्थित सराफा मंदिर के पास कपड़ा दुकानदार अजय सिंघई ने थाना गढ़ाकोटा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी मृदुल जैन निवासी टैगोर वार्ड ने उनकी दुकान में घुसकर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए लोहे की राड से हमला कर दिया है । थाना गढ़ाकोटा में आरोपी मृदुल जैन के खिलाफ अपराध क्रमांक 243/20 दर्ज करते हुए धारा 452,294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है। वहीं झगड़ा की मुख्य वजह मकान निर्माण को लेकर बताई जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/gadakota/news/on-entering-the-merchants-shop-in-broad-daylight-the-young-man-attacked-with-iron-rod-serious-hand-injury-127348026.html

No comments:

Post a Comment