कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। स्कूल कब से खुलेंगे। इसको लेकर फैसला नहीं हो पाया है। इस बीच सेंट जोसफ काॅन्वेंट स्कूल ने अभिभावकों को मोबाइल पर फीस जमा कराने संबंधित मैसेज भेजना शुरू कर दिए हैं। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों को मैसेज भेजे हैं कि ऑनलाइन री-एडमिशन 1 जून से शुरू होंगे जो 6 जून तक चलेंगे। आप अपने बच्चों की फीस जमा कराएं। यदि फीस जमा नहीं कराई तो आपके बच्चे का एडमिशन ऑटोमैटिक निरस्त माना जाएगा। स्कूल द्वारा इस तरह मैसेज भेजने से अभिभावक अचंभित हैं क्योंकि पिछले दो महीने से लॉकडाउन चल रहा था। इससे कारोबार पूरी तरह से बंद था। कई अभिभावक तो ऐसे हैं जो छोटे व्यापारी हैं। चूंकि कारोबार बंद था। इससे वे फीस कहां से जमा कराएंगे।
इधर स्कूल प्रशासन ने बच्चों के री-एडमिशन की फीस भी बढ़ाई
इधर स्कूल प्रशासन ने री-एडमिशन की फीस भी बढ़ा दी है। अभिभावकों को पहले 4 हजार रुपए फीस जमा कराने का मैसेज भेजा था। बाद में पांच हजार रुपए का मैसेज भेजा है। दरअसल नर्सरी में दाखिले के बाद स्कूल प्रशासन प्राइमरी, मिडिल और हाईस्कूल के दौरान भी बच्चों का री-एडमिशन करता है। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने ऐसे सभी अभिभावकों को ये मैसेज भेजे हैं जिनके बच्चों का री-एडमिशन होना है। स्कूल प्रशासन द्वारा री-एडमिशन फीस एक हजार रुपए बढ़ाने से अभिभावक भी हैरत में हैं।
लॉकडाउन में स्कूल खोलने के आदेश नहीं और स्कूल प्रशासन ने फीस मांगना शुरू कर दिया है
विद्यालय पालक संघ के अनुराग लोखंडे ने बताया लॉकडाउन चल रहा है। सरकार ने स्कूल खोलने संबंधित कोई आदेश जारी नहीं किए हैं लेकिन काॅन्वेंट स्कूल द्वारा पालकों को फीस जमा कराने के मैसेज भेजे जा रहे हैं। वहीं री एडमिशन की भी फीस मांगी जा रही है। लॉकडाउन के कारण दो महीने से ज्यादा समय से कारोबार बंद था। ऐसे में अभिभावक कहां से फीस लाएंगे। री एडमिशन के साथ ही तीन महीने की फीस स्कूल प्रशासन मांग रहा है। इसमें राहत मिलना चाहिए। री एडमिशन की फीस नहीं वसूलना चाहिए। वहीं स्कूल फीस में भी राहत मिलना चाहिए और तीन महीने की एक साथ ना वसूलते हुए हर महीने की स्टाॅलमेंट रखना चाहिए ताकि अभिभावकों पर भार ना पड़े।
इस तरह के मैसेज नहीं कर सकता प्रबंधन
डीईओ केसी शर्मा ने बताया स्कूल द्वारा फीस संबंधी कोई शिकायत हमारे पास नहीं आई। प्रबंधन ऐसे मैसेज नहीं भेज सकता है कि इस तारीख तक फीस नहीं जमा कराई तो एडमिशन ऑटोमैटिक निरस्त हो जाएगा। यदि ऐसा है तो यह गलत है। इसकी जांच करवाएंगे। इस मामले में स्कूल प्रशासन का पक्ष जानने के लिए जब 07412-230168 पर कॉल किया तो किसी ने फोन रिसीव नहीं किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/not-sure-when-the-school-will-open-but-st-joseph-sent-the-message-if-the-fee-is-not-submitted-by-june-6-the-admission-will-be-canceled-127358685.html
No comments:
Post a Comment