Sunday, May 31, 2020

सड़क किनारे फेंकी शराब की बोतलें, राहगीर परेशान

नावड़ातौड़ी रोड पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग रहा है। यह शराब पीकर सड़क किनारे खाली बोतलें व पाउच फेंक रहे हैं। इससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। सुबह की सैर पर जाने वाले महेंद्र कुशवाह, संजय कुशवाह, पंढरी कुशवाह व सोमेश कुशवाह ने बताया नवलपुरा से फिल्टर प्लांट तक यह सामग्री पड़ी देखी जा सकती है। शराब की टूटी बोतलों के कांच पैरों में चुभ रहे हैं। प्लास्टिक के पाउच से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। प्रशासन व आबकारी विभाग को कार्रवाई करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/bottles-of-liquor-thrown-on-the-road-passers-by-upset-127361977.html

No comments:

Post a Comment