Saturday, May 30, 2020

प्लेटफाॅर्म चार के गेट से एंट्री और प्लेटफॉर्म दो के गेट से होगा एक्जिट

स्टेशन एरिया में यात्रियों की हलचल पहली जून से और बढ़ जाएगी। सोमवार से 11 जोड़ी ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी। इनमें से 10 रतलाम, जबकि एक मेवाड़ एक्सप्रेस चित्तौड़गढ़ से होकर गुजरेगी। इन ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। इनकी सुरक्षा के लिए शनिवार से आरपीएफ व रेलवे के अधिकारियों ने इन ट्रेनों के ठहराव वाले रतलाम सहित मंडल के सातों स्टेशनों पर व्यवस्थाएं बनाना शुरू कर दिया है। इसके मुताबिक यात्रियों की एंट्री प्लेटफॉर्म चार वाले गेट से, जबकि एक्जिट प्लेटफॉर्म दो के गेट से होगी।

आज से पार्सल बुकिंग भी चालू -
रविवार सुबह 8 बजे से रेलवे पार्सल व लगेज की बुकिंग चालू कर देगा। कोविड-19 पार्सल स्पेशल के लिए पार्सल कार्यालय खोला था लेकिन एक भी बुकिंग नहीं होने से बंद किया था।

बढ़ रही बुकिंग की संख्या –इन ट्रेनों के लिए रेलवे 22 मई से बुकिंग कर रहा है। 7 स्टेशन रतलाम, नागदा, उज्जैन, इंदौर, दाहोद, मेघनगर, चित्तौड़गढ़ पर दस काउंटर चल रहे हैं। 9 दिन में 2650 ने रिजर्वेशन कराया है।

सैनिटाइज्ड किया जाएगा -प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों और यात्रियों के संपर्क में आने उपकरणों को सैनिटाइज्ड भी किया जाएगा।
विनीत गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, रतलाम

यात्रियों को इस गाइडलाइन का पालन करना होगा

  • गाड़ी आने के 90 मिनट पहले पहुंचना होगा। केवल कंफर्म टिकट वालों को ही स्टेशन एरिया में एंट्री दी जाएगी। यह यात्रियों का ई-पास भी होगा।
  • कंफर्म टिकट वाले यात्री के अलावा किसी को भी स्टेशन परिसर में प्रवेश करने भी दिया जाएगा।
  • पेंट्रीकार में कुछ ही खाद्य सामग्री उपलब्ध रहेगी, इसलिए खाने-पीने के साथ अन्य जरूरी सामग्री साथ रखना होगी।
  • आरएसी और वेटिंग लिस्ट जारी होगी लेकिन वेटिंग वालों को यात्रा की अनुमति नहीं रहेगी।
  • हर ट्रेन का कोच कंपोजिशन वहीं रहेगा, लेकिन जनरल डिब्बे में बैठने के लिए भी आरक्षण कराना होगा।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Platform 4 will enter through gate and platform two will exit


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/platform-4-will-enter-through-gate-and-platform-two-will-exit-127358643.html

No comments:

Post a Comment