रतलाम से ऑफ ड्यूटी होने के बाद दाहोद जा रहे सीनियर गुड्स गार्ड बुधवार सुबह बोरड़ी स्टेशन के नजदीक अप लाइन (किमी 49) पर श्रमिक ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।
घटना सुबह करीब 5.30 बजे रतलाम-गोधरा राजधानी रूट के बोरड़ी स्टेशन के पास की है। दाहोद के रहने वाले मृतक गार्ड प्रताप सिंह रतलाम में पदस्थ थे। वड़ोदरा से मालगाड़ी लेकर मंगलवार शाम 6 बजे रतलाम आए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद रात लगभग 10.30 बजे दाहोद जाने के लिए एक अन्य मालगाड़ी से रवाना हुए। रात करीब 12.30 बजे बोरड़ी स्टेशन पर मालगाड़ी को टर्मिनेट कर दिया गया। दाहोद वहां से 12 किमी दूर है। सुबह 5 बजे दाहोद के सहकार नगर स्थित घर फोन कर किराएदार को बोरड़ी रेलवे फाटक पर लेने आने को बुलाया। इधर प्रताप सिंह खुद बोरड़ी स्टेशन से महज 500 मीटर ही दूर स्थित रेलवे फाटक के लिए अप लाइन की पटरी के सहारे पैदल ही चल दिए। इस दौरान डाउन लाइन और कुछ सेकंड में अप लाइन पर मुंबई की तरफ जा रही श्रमिक ट्रेन अा गई और इसकी चपेट में आ गए।
पैतृक गांव है बोरड़ी
मृतक गार्ड प्रताप सिंह का पैतृक गांव बोरड़ी ही है। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है, उनकी पढ़ाई के सिलसिले में प्रताप सिंह कुछ सालों से दाहोद में रह रहे थे। दाहोद जीआरपी पोस्ट प्रभारी कोदर भाई ने बताया दाहोद अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। बोरड़ी में अंतिम संस्कार हुआ।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/guard-on-foot-walking-towards-railway-gate-hit-train-death-127348082.html
No comments:
Post a Comment