Tuesday, May 26, 2020

पिछले साल 186 को खेलवृत्ति, इस बार 100 से भी कम आवेदन

लॉकडाउन में खेल बंद हैं लेकिन खिलाड़ियों को मिलने वाली खेलवृत्ति के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अब तक 50 प्रतिशत खिलाड़ियो ने भी आवेदन नहीं किया है। खेल विभाग ने आवेदन कराने के लिए खेल संगठनों को पत्र लिखा है। अब तक 100 से भी कम आवेदन आए हैं। पिछले साल 186 राज्य स्तरीय पदक विजेता खिलाड़ियो ने खेलवृत्ति प्राप्त की हैं। खेल एवं युवक कल्याण विभाग द्वारा राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप के लिए 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना है। हालांकि इस बार लॉकडाउन के कारण अधिकांश राष्ट्रीय स्पर्धाएं नहीं हो पाई लेकिन 300 से ज्यादा खिलाड़ी राज्य स्तरीय स्पर्धाओं में पदक जीतकर आए हैं। खेल गतिविधियां बंद होने के कारण अधिकांश खिलाड़ियों को व्यक्तिगत स्तर पर खेलवृत्ति के आवेदन की सूचना नहीं मिल पाई है। इसके कारण अब तक केवल 100 पदक विजेता खिलाड़ियों ने आवेदन किया है, जबकि पिछले साल 300 से ज्यादा खिलाड़ियो ने आवेदन किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/186-games-last-year-this-time-less-than-100-applications-127344533.html

No comments:

Post a Comment