शुक्रवार काे बांदरी थाने की दीवार के पास रखे टपरों में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बल्लू साहू के चाय के टपरे में आग लगने से बाजू में साईकिल की दुकान खोले चेतू अहिरवार के टपरे ने भी आग पकड़ गई। देखते ही देखते आग की ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी।
साइकिल की दुकान में आग लगने से उसमें रखी साइकिलों के साथ साथ सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। वहीं पीछे अपना निवास बनाए दिव्यांग नरेश रैकवार का भी सामान जल गया। गनीमत रही की समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। टपरे के पास ही खड़ी कार को हटाने के लिए बहुत मशक्कत करनी पड़ी। कार के पास उठ रही आग की लपटें देखकर कोई भी कार को हटाने के लिए पास नहीं जा पा रहा था। लेकिन वहीं पर खड़े दिप्पू गोस्वामी ने अपनी जान जोखिम में डालकर कार को वहां से हटा लिया। जिससे कार सुरक्षित बच गई अाैर हादसा भी टल गया। आग की लपटें टपरे में गैस सिलेन्डर के कारण उठ रहीं थीं, जिससे लाेग भयभीत थे। बांदरी थाना प्रभारी मानस द्धिवेदी लगातार आग बुझाने का प्रयास करते रहे। इसी बीच पानी के टेंकर व आसपास के बाेरवेल चालू कराकर पुलिस ने ग्रामीण लोगो की मदद से आग को बुझाया।
बांदरी थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख रूपए का नुकसान हुआ है। समय पर आग पर काबू पा लिया गया, अगर रहवासी जगह में टपरे में रखा गैस सिलेंडर फटता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।जहां आग लगी थी उससे कुछ दूरी पर भारतीय स्टेट बैंक व थाना है । बडी संख्या में आस पास दुकानें लगी थी। आग की खबर मिलते ही लाेगाें की भीड़ वहां पर इकट्ठा हो गई थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bandri/news/tea-tap-caught-fire-along-with-another-tap-house-burnt-127355251.html
No comments:
Post a Comment