Monday, May 25, 2020

खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंच रहे नोडल अफसर, कलेक्टर नाराज

जिला उपार्जन समिति की बैठक सोमवार को हुई। कलेक्टर रुचिका चौहान ने समर्थन मूल्य पर चल रही गेहूं खरीदी की समीक्षा की। खरीदी केंद्रों पर नोडल अधिकारी का उपस्थित रहना जरूरी है। गैर हाजिर मिलने पर कलेक्टर नाराज हो गईं। उपसंचालक कृषि, सहकारिता एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे अपने विभाग के नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को केंद्र पर भेजे ताकि खरीदी केंद्र पर कोई समस्या आए तो उसका तुरंत समाधान हो सकें। । वेयर हाउस प्रबंधक को 2.25 लाख टन गेहूं भंडारण व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

वैकल्पिक स्थानों का चयन करने के निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा जिले में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग आयोजित कर समस्त अनुविभागीय अधिकारियों, खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को 26 मई को उपार्जन केन्द्रों पर उपस्थित रहकर शासन निर्देशानुसार उपार्जन कार्य कराने हेतु निर्देशित किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/nodal-officer-not-reaching-the-procurement-centers-collector-angry-127341051.html

No comments:

Post a Comment