Friday, May 29, 2020

छोटी बजरिया में तीन दुकानों पर जा गिरा पेड़, दो लोग बाल-बाल बचे

छोटी बजरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा घटने से टल गया। सुबह करीब साढ़े 10 बजे का समय था, बजरिया में लोगों की भीड़ थी। तभी एक कैथ का पेड़ जड़ से उखड़ कर 3 दुकानों के ऊपर जा गिरा। पेड़ गिरने से सब्जी बेंच रही एक 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला एवं कपड़े पर प्रेस कर रहा एक व्यक्ति बाल-बाल बच गया। सूचना पर नगर पालिका से जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची और दुकानों के ऊपर से पेड़ काे हटाया गया।

कपड़ा प्रेस कर रहे प्रदीप रजक उम्र 38 वर्ष ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 10 बजे का समय था । न हवा चल रही थी और न ही तूफान था। बावजूद दुकान के पीछे लगा कैथ का पेड़ जड़ से उखड़ कर दुकानों पर जा गिरा। पेड़ के गिरने की आवाज आते ही सभी दुकानें छोड़कर सड़क की ओर भागे और अपनी जान बचाई,लेकिन पेड़ गिरने से प्रदीप सहित भागवती पटेल उम्र 60 वर्ष की सब्जी की दुकान एवं शलीम खान की साइकिल दुकान पेड़ गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। जब पेड़ गिरा उस वक्त प्रदीप कपड़े पर प्रेस कर रहा था और भागवती पटेल सब्जी बेच रही थी । जो आवाज सुनकर जान बचाती हुई दुकान से दौड़ कर बाहर की और भागी।

प्रदीप ने बताया कि दुकान पर पेड़ गिर जाने के कारण अलमारी, कुर्सी, शोकेश आदि क्षतिग्रस्त हो गए है और कुछ कपड़े भी खराब हुए है। वहीं नगर पालिका को पेड़ गिरने की सूचना दी गई। नपा इंजीनियर विवेक सिंह ठाकुर ने बताया कि पेड़ गिरने की सूचना मिलने पर नगर पालिका से जेसीबी मशीन मौके पर पहुंचा कर दुकानों के ऊपर से पेड़ को हटवा दिया है ।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीना। छोटी बजरिया में पेड़ गिरने से पेड़ गिरने से तीन दुकानें हुई क्षतिग्रस्त।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/bina/news/trees-fell-on-three-shops-in-chota-bajaria-two-people-narrowly-escaped-127355248.html

No comments:

Post a Comment