Saturday, May 30, 2020

घबराएं नहीं बताएं और खुशहाली पाएं

घबराएं नहीं बताएं, खुशहाली पाऐं। महावारी दिवस पर पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कर समाजसेवी संस्था जेसीआई डायनामिक ने यह संदेश समाज को दिया। वहीं सेनेटरी पैड देकर जेसीआई किरण और महिला शक्तिशाली समूह ने भी यह दिवस मनाया।
जेसीआई डायनामिक संस्था की अध्यक्ष डॉ सुषमा पांडे व सचिव शशि शर्मा ने बताया कि जेसीआई द्वारा नाइन प्रयास एक ऐसा प्रोजेक्ट है। जो जेसीआई एवं नाइन सेनेटरी नेपकिन कंपनी के संयुक्त तत्वावधान में बनाया गया है। इसके नेशनल एम्बेसडर अभिनेता अक्षय कुमार है और यह प्रोजेक्ट सम्पूर्ण भारत में चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में जाकर महिलाओं एवं युवतियों के बीच मासिक धर्म (मैन्स्ट्रुयअल हाईजिन एवेयरनेस) पर जागरुकता के लिए पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता में जेसीआई की पदाधिकारी व सदस्यों ने भाग लिया। जिसमें नो पीरियड्स, नो लाईफ, स्वच्छता ही रक्षा, महावारी सुरक्षा, घबराएं नहीं बल्कि बताएं और खुशहाली पाएं जैसे स्लोगन शामिल थे।
संस्था की महिलाओं ने ऑनलाइन भाग लिया और आकर्षक पेंटिंग बनाकर प्रतियोगिता में शामिल होकर युवतियों को बताया कि वह किस प्रकार से पीरियड के दिनों में अपने आप को सुरक्षित व स्वच्छता के साथ रखें। इसे लेकर किसी ने 16 वर्षीय युवती को चित्र के माध्यम से उकेरा तो किसी ने घर-परिवार, सोसायटी के माध्यम से युवतियों के पीरियड को लेकर आकर्षक चित्र बनाए। यह प्रतियोगिता जेसीआई जेसी जोन 6 जोन एम्बेसडर जेसी जयश्री बाथम के निर्देशन में आयोजित हुई, जिसमें विषय हैप्पी पीरियड्स डे(महावारी दिवस)रखा गया| पूजा चानना, ज्योति चौकसे, ज्योति त्रिवेदी, नम्रता गौतम, साधना शर्मा, गायिका शर्मा, वर्षा जैन, किरण उप्पल, अरूणा विजयवर्गीय, गुंजन खेमरिया, रूचि जैन, सीमा शिवहरे, प्रियंका भार्गव, रंजना शर्मा, चैन्या शर्मा, विजय लक्ष्मी की सक्रिय सहभागिता रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/gwalior/shivpuri/news/dont-be-afraid-tell-and-be-happy-127358619.html

No comments:

Post a Comment