स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी कर होम क्वारेंटाइन किए गए मरीजों से अंडरटेकिंग लेने का आदेश जारी किया है। अगर वे क्वारेंटाइन के दौरान घर से बाहर निकले तो 2 हजार रुपए पेनल्टी लगेगी। दोबारा यह गलती होने पर कोविड केयर सेंटर भेजा जाएगा। इधर, शहर में नए पॉजिटिव केस सामने आते ही जा रहे हैं। गुरुवार को 84 संक्रमित मरीज मिले। चार लोगों की मृत्यु भी हुई। 1073 सैंपल की जांच में 964 निगेटिव निकले। अब कुल संक्रमित 3344 हो चुके हैं।
81 वर्षीय बुजुर्ग स्वस्थ होकर लौटे, रोज दो किमी पैदल चलते और योग करते
गुरुवार को दो अस्पतालों से 115 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इसमें एक महीने का बच्चा अयार सोनी, 86 वर्षीय बुजुर्ग ठाकुर सिंह और 81 वर्षीय धीरज लाल पाटलिया भी शामिल हैं। महंत कॉम्प्लेक्स निवासी पाटलिया के बेटे महेश बताते हैं कि पिताजी रोज दो से तीन किमी पैदल चलते हैं। योग भी करते हैं और गाड़ियों का उपयोग न के बराबर करते हैं। 15 मई को उनकी जांच में वे पॉजिटिव निकले। घर में कुल 9 सदस्य संक्रमित हुए थे। पिताजी सामान्य भोजन लेते हैं। दोपहर में दाल, रोटी, चावल और रात में सिर्फ सब्जी-रोटी खाते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/84-positive-cases-in-indore-4-deaths-115-returned-healthy-2-thousand-rupees-if-left-out-of-home-quarantine-penalty-to-be-levied-82-year-old-veteran-defeated-127351423.html
No comments:
Post a Comment