नौतपा के शुरुआती चार से पांच दिनों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास ही रहने के आसार हैं। जून की शुरुआत में तापमान में कमी आएगी। पारा 40 डिग्री से नीचे रहने के आसार हैं। पिछले साल मई से ज्यादा जून के शुरुआती सात दिन बहुत गर्म थे। पारा 43 डिग्री से भी आगे निकल गया था। इस बार नौतपा के पूरे दिनों में भी पारा 43 डिग्री तक जाने के आसार कम दिख रहे हैं।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एके शुक्ला के मुताबिक पिछले साल 1 से 5 जून तक तापमान 43 डिग्री से अधिक था। इस बार तो नौतपा के पहले दिन से पारा 42 डिग्री पर कायम है, लेकिन यह अंतिम दिनों में कम हो जाएगा। नौतपा भी भीगने के आसार हैं।
पश्चिमी हवा के कारण गिरा तापमान
इंदौर में मंगलवार को दिन का पारा 41.4 और रात का 26.4 डिग्री रहा। दरअसल, पश्चिम से आ रही हवा की रफ्तार 20 से 25 किमी के बीच रही। इस वजह से भी पारा अपने दो दिन के स्तर को कायम नहीं रख सका।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/in-indore-the-early-days-of-june-were-warmer-than-last-year-this-time-the-mercury-will-be-less-than-40-127344517.html
No comments:
Post a Comment