Saturday, May 30, 2020

मां का आरोप- पत्नी को लेने गया था बेटा, ससुराल वालों ने पेट्रोल छिड़ककर जला दिया

वाल्मीकि नगर में रहने वाला युवक शनिवार दोपहर अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया। वहां वह 70% तक जल गया। उसकी मां और बड़े पिता का आरोप है कि उसे ससुरालवालों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई और बाहर से कमरे में ताला लगाकर भाग गए। चीख सुनकर मोहल्लेवालों ने ताला तोड़ उसे निकाला और एमवायएच में भर्ती कराया।
बाणगंगा पुलिस के मुताबिक, 24 वर्षीय लकी चौहान 70 प्रतिशत तक जला है। अभी उसके बयान नहीं हुए हैं। उसने दो महीने पहले ही युवती से लव मैरिज की थी। दोनों का घर एक ही मोहल्ले में है। युवती शादी के कुछ माह बाद मायके आ गई थी। शनिवार को लकी उसे लेने पहुंचा, तभी उसके साथ यह घटना हो गई। लकी की मां कुसुम ने बताया कि लकी को उसकी सास और पत्नी ने मिलकर आग लगाई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दो माह पहले की थी लव मैरिज, पत्नी के साथ लकी चौहान।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/news/mothers-charge-son-went-to-pick-up-wife-in-laws-burn-petrol-by-spraying-127358670.html

No comments:

Post a Comment