बिजली कंपनी के सात जोन कार्यालयों पर मंगलवार से कैश काउंटर शुरू हो गए हैं। पहले ही दिन 60 लोग बिजली बिल जमा करने पहुंचे, जिन्होंने 1.25 लाख की राशि जमा की है।
पूर्व शहर संभाग के कार्यपालन यंत्री दधिचि रेवाड़िया ने बताया नई सड़क जोन को छोड़कर बाकी सभी जोन कार्यालयों पर कैश काउंटर शुरू हो गए हैं। बिजली बिलों में सुधार व बिल की प्रति निकालकर लोगों को दी जा रही है। इसके लिए अलग-अलग विंडो दी गई है। उन्होंने बताया नई सड़क जोन कंटेनमेंट एरिया में आता है, इस वजह से यहां पर कैश काउंटर शुरू नहीं किया है। साथ ही महानंदा नगर व महाश्वेता नगर जोन का कॉमन काउंटर संचालित किया जा रहा है, जहां पर दोनों जोन के अंतर्गत आने वाले लोग बिजली बिल की राशि जमा कर सकते हैं। महानंदानगर जोन के प्रभारी प्रणेश कुमार ने स्टॉफ को सावधानी से काम करने और लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए समझाइश दी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/125-lakh-bills-deposited-on-the-first-day-separate-window-for-bill-reform-in-the-zone-127344525.html
No comments:
Post a Comment