ईसरथूनी में आरोपी ने घर के सामने स्थित शिवलिंग माही नदी में विसर्जित कर ओटला तोड़ दिया। पुजारी ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
ईसरथूनी निवासी पुजारी मोहनगिरि पिता भेरूगिरि गोस्वामी ने पुलिस को बताया वे महादेव मंदिर में पूजा करते हैं। गांव में बालमुकुंद पिता मोतीलाल धाकड़ के मकान के सामने शंकर भगवान का ओटला था जहां नियमित पूजा होती थी। पुराना ओटला जीर्ण-क्षीण हो चुका था। शनिवार को बालमुकुंद ने ओटले का शिवलिंग रानीसिंग ले जाकर विसर्जित कर दिया। सरपंच दिलीपसिंह राठौड़ ने पूछा तो उसने कहा पुराना हो गया था इसलिए विसर्जित कर दिया, मैं नया बनवा दूंगा। मंगलवार को बालमुकुंद ने सब्बल से ओटला भी तोड़ दिया। पुजारी मोहनगिरि और उनकी मां राधादेवी रोकने गईं तो बालमुकुंद सब्बल लेकर मारने दौड़ा। गांव वालों ने बीच-बचाव किया। पुजारी मोहनगिरि ने बालमुकुंद के खिलाफ गालीगलौज और उपासना स्थल को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/immerse-shivlings-in-mahi-river-and-break-the-pot-misbehaving-with-the-priest-127348089.html
No comments:
Post a Comment