Saturday, January 2, 2021

न विकास और न ही जल शुल्क वसूलेगा नगर निगम, कमिश्नर ने दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

औद्योगिक क्षेत्रों पर नगर निगम के शुल्क वसूलने को लेकर आ रहीं समस्याओं को लेकर संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में बैठक हुई। संभागीय कार्यालय में हुई इस बैठक में आईटी पार्क एवं औद्योगिक क्षेत्र रिछाई की समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक समाधान किया गया।

जिसमें कहा गया कि आईटी पार्क में नगर निगम को मलबा शुल्क देय नहीं होगा। इसके साथ ही आईटी पार्क द्वारा नगर निगम से निर्माण के लिए पानी नहीं लिया जा रहा है इसलिए अनिवार्य जल शुल्क भी देय नहीं होगा। उक्त क्षेत्र का भी रखरखाव नगर निगम द्वारा नहीं किया जा रहा है अतः अनिवार्य विकास शुल्क भी देय नहीं होगा।

बैठक में यह कहा गया कि वाटर हार्वेस्टिंग निधि जमा होगी जो कार्य उपरांत नगर निगम द्वारा वापसी योग्य होगी। परीक्षण शुल्क और भवन अनुज्ञा शुल्क देय होगा। इस दौरान कहा गया कि आईटी पार्क जबलपुर के पहुँच मार्ग का विस्तारीकरण स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा किया जाएगा जिसमें आंशिक वित्तीय सहयोग एमपीएसईडीसी भोपाल द्वारा किया जाएगा।

इस दौरान नगर निगम कमिश्नर अनूप कुमार, संयुक्त आयुक्त अरविंद यादव, सीईओ स्मार्ट सिटी आशीष पाठक, प्रभारी अधिकारी आईटी पार्क प्रवीण दीक्षित सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि आईटी पार्क के पूर्व प्रस्तावित भवन का निर्माण निवेशकों की माँग अनुसार शीघ्र किया जाएगा। जिससे आईटी कंपनियाें द्वारा शीघ्र कार्य प्रारंभ किया जा सके एवं रोजगार का सृजन हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संभागायुक्त बी. चंद्रशेखर की अध्यक्षता में हुई बैठक


source https://www.bhaskar.com/local/mp/jabalpur/news/neither-development-nor-water-charges-will-be-collected-by-municipal-corporation-commissioner-gave-necessary-guidelines-128081641.html

No comments:

Post a Comment