पात्रता पर्चीधारक लोगों का गुरुवार को राशन दुकानों पर अतिथियों की तरह सत्कार हुआ। दुकान संचालकों ने हितग्राहियों का हार पहनाकर स्वागत किया। उसके बाद पात्रतानुसार राशन प्रदान किया। यह सब हुआ अन्न महोत्सव में, जो गुरुवार को जिले की 391 शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर मनाया गया। इनमें आलोट की 82, जावरा की 105, सैलाना की 81, रतलाम ग्रामीण की 60, रतलाम की 63 राशन दुकान शामिल हैं। इनसे जुड़े 22700 परिवारों को राशन का वितरण किया गया। ऐसा करके जिले ने प्रदेश के टॉप टेन में जगह बना ली है। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड के निर्देशन में मनाए गए अन्न उत्सव की नोडल अधिकारी, जनप्रतिनिधि और निगरानी समिति के सदस्य मॉनीटरिंग करते रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/ratlam/news/first-welcomed-by-wearing-a-necklace-then-rationed-to-22700-families-128100811.html
No comments:
Post a Comment