Wednesday, January 6, 2021

बहन ने 15 साल की पॉकेट मनी दी, भाई ने तोड़ी गुल्लक

शहर में 15 साल की बालिका ने अब तक परिजन से मिली सारी पॉकेट मनी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र को दे दी। उससे प्रेरित होकर 10 साल के छोटे भाई ने भी गुल्लक तोड़ दी। दोनों ने 1.51 लाख रुपए पॉकेट मनी श्रीराम जन्म भूमि तीर्थक्षेत्र को समर्पित की। 15 वर्षीय जान्हवी रतौरिया ने जन्मदिन मंदिर जाकर व माता-पिता के आशीर्वाद लेकर अनोखे ढंग से मनाया।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के जिला सह व्यवस्था प्रभारी दीप जोशी ने बताया कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्रजी के भव्य मंदिर निर्माण में जनजन की सहभागिता हेतु श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र समिति समर्पण निधि संग्रह की शुरुआत की। शुरुआत जान्हवी की पॉकेट मनी से हुई। उससे प्रेरित होकर छोटे भाई ने भी अपनी गुल्लक की राशि दी। तीर्थक्षेत्र के मार्गदर्शक मंडल अध्यक्ष सुरेशचंद गुजराथी को राशि सौंपी गई। दान राशि पर आयकर में छूट है।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र हेतु समर्पण निधि संग्रह का राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग प्रचारक अरुण जैन, विहिप संगठन मंत्री अतिशय जोशी, जिला संयोजक विवेक तोमर, नगर संघ चालक हरीश अग्रवाल, कल्याण अग्रवाल, संयोजक अभिनव महाजन ने शुरुआत की। इस दौरान रुकमणी रतोरिया, प्रवीण रतोरिया, शालिनी रतोरिया आदि थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Sister gave 15-year-old pocket money, brother broke piggy bank


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/khargone/news/sister-gave-15-year-old-pocket-money-brother-broke-piggy-bank-128096944.html

No comments:

Post a Comment