Tuesday, January 5, 2021

पत्नी काे वीडियाे कॉल कर पीथमपुर के व्यापारी ने नर्मदा में लगाई छलांग; दर्शन का बोलकर निकला, तलाश जारी

मंगलवार सुबह 11 बजे के करीब नर्मदा नदी स्थित संजय सेतु से पीथमपुर के उद्योगपति युवक ने छलांग लगा दी। युवक अपनी कार से ब्रिज पर पहुंचा। कार खड़ी कर पत्नी के मोबाइल पर वीडियाे कॉलिंग की। इसके बाद पुल से नर्मदा में छलांग लगाई। सूचना मिलते ही परिजन भी माैके पर पहुंचे। खलटाका चौकी प्रभारी राधेश्याम बघेल पुलिस बल के साथ पहुंचे। वहीं थाना धामनोद पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। कार में रखा मोबाइल पुलिस ने जब्त किया। रिश्तेदारों को पता चलते ही वह भी पहुंचे।

पुलिस ने परिवार से चर्चा कर जानकारी ली। युवक की तलाश देर शाम तक की गई लेकिन उसका काेई पता नहीं चला। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जानकारी परिजन भी नहीं दे सके।

इंजीनियरिंग वर्क की फैक्टरी है युवक की
धामनाेद पुलिस के अनुसार रूपेश पिता गोविंद पाराशर (31) निवासी हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी पीथमपुर है। जिसकी इंजीनियरिंग वर्क की फैक्टरी है। युवक कार से आया था। कार खड़ी कर पत्नी को वीडियो काॅल किया। इसके बाद ब्रिज से नर्मदा नदी से छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छलांग पूर्व दिशा की ओर से लगाई थी। लोगों ने कुछ देर तक पानी में हाथ हिलाते भी देखा था। घटनास्थल पर युवक के माता-पिता, भाई व पत्नी भी पहुंचे। बीट प्रभारी पदमसिंह भाटी ने युवक को पानी में खोजने की व्यवस्था की।

नगर सैनिक दिनेश वर्मा ने बताया नाव के जरिये आकड़ी की सहायता से युवक को नर्मदा में खोजा जा रहा है। बैकवाटर अधिक होने के कारण खोजबीन करने में दिक्कत आ रही है। वहीं धामनोद के नायब तहसीलदार विजय तलवारे, क्षेत्रीय पटवारी कमलेश सेन भी गोताखोर के साथ सर्चिंग में लगे हैं। शाम 7.30 बजे तक युवक का पता नहीं चल पाया। परिजन के अनुसार 2011 में रूपेश को एक दुर्घटना में सिर पर चोट लगी थी। उसके बाद वह गुस्सा बहुत करने लगा था।

विरोधाभास : भाई ने बताया बैलेंस बिगड़ने से गिरा भाई
भाजयुमो नगर मंत्री व लघु उद्योग भारती के सचिव शुभम पाराशर ने बताया कि भाई रूपेश ने सुबह 11 बजे मम्मी को वीडियो काॅल कर बताया था कि पूजा करने जा रहा हूं। वह पुल के ऊपर से पूजा कर रहा था। गाड़ियों के आने-जाने के दौरान बैलेंस बिगड़ने से नदी में गिर गया। भैया इंजीनियरिंग वर्क्स का काम करते थे। उनकी पत्नी अर्चना है व ढाई साल का बेटा है।

तीन फीट की रेलिंग हाेने से लाेग लगा देते हैं छलांग
संजय सेतु व एसईडब्ल्यू दोनों ब्रिज पर तीन फीट की रेलिंग हाेने से आए दिन लाेग कूद कर आत्महत्या करते हैं। इन ब्रिजों पर दस फिट से अधिक ऊंचाई वाली जाली लगाने की मांग सालाें से की जा रही है लेकिन एनएचएआई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। तीन साल में यहां 30 से अधिक लाेगाें ने छलांग लगाई है। इसमें से 8 से 10 लाेगाें काे बचाया जा सका है।

हमने प्रस्ताव भेज दिया है
हमने एनएचएआई काे ब्रिज पर रेलिंग लगाने का प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति आने के बाद काम शुरू किया जाएगा।
-पीएफ मंडलाेई, टाेल मैनेजर सेंधवा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुल से युवक के छलांग लगाने के बाद लाेगाें की भीड़ लग गई।


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/dhar/news/narmadajis-darshan-goes-out-of-home-industrialist-calls-wifes-video-rains-sanjay-setu-searches-continue-128091124.html

No comments:

Post a Comment